फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के विकास में नंद लाल का योगदान अविस्मरणीय : सुदामा राम मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के विकास में दिवंगत नंद लाल का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। यह बात रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ समिति के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कही। रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ समिति के निदेशक मंडल की बैठक अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत नंद लाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि दिवंगत नंद लाल एक ईमानदार, नेक दिल और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने रामपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जनहित के कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष केडी आजाद, निदेशक वीर सिंह कपूर, भाग राम हटा, रतन दास कश्यप और शिव सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें