भावानगर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीण जागरूक रैली निकालते हुए। संवाद
भावानगर में नशा मुक्ति का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर सुंगरा पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भावानगर बाजार में विशाल जागरुकता रैली निकाली। नारों के जरिये लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस रैली के दौरान ग्रामीणों ने लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। रैली में सुंगरा पंचायत के सभी वार्ड मेंबर, महिला मंडल, व्यापार मंडल भावानगर, भावानगर बाजार के व्यापारी, महेश्वर युवा क्लब सुंगरा और जागती युवा क्लब सुंगरा ने भाग लिया। रैली में करीब 80 लोग शामिल हुए।