सड़क सुरक्षा माह के तहत उपमण्डलाधिकारी कार्यालय निचार में कार्यशाला में जानकारी देते एसडीएम भावा
भावानगर (किन्नौर)। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय निचार के सम्मेलन कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, टैक्सी, माल वाहक और ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उपमंडलाधिकारी नारायण सिंह चौहान ने इस अवसर पर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।