फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय के एनएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ने महाविद्यालय परिसर से रैली को रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सभी को सहयोग देना चाहिए। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिक पेड़ लगाने और जंगलों को आग से बचाने बारे में जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता, डॉ. अरुण की अगुवाई में 50 स्वयंसेवियों और डॉ. श्रद्धा शांडिल के नेतृत्व में 25 रोवर्स एंड रेंजर्स ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें