फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्ले, खड़काग और खनेरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा झाकड़ी ने नाबार्ड की सहायता से खड़काग में वित्तीय साक्षरता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। बैंक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट बलविंदर ठाकुर ने लोगों को ओटीपी नंबर, आधार नंबर और पेन नंबर आदि किसी को फोन में साझा न करने के बारे में जागरूक किया। वहीं, राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहन ने क्ले गांव में वित्तीय साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शाखा प्रबंधक संदीप ने लोगों को सशक्त महिला ऋण योजना, भारत भ्रमण योजना, सपनों की संचय और किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग के फायदे बताए और धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, राज्य सहकारी बैंक सीमित बस अड्डा रामपुर ने खनेरी में शाखा प्रबंधक सरस्वती कैंथला की अध्यक्षता में वित्तीय एवं डिजिटल बैंकिंग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्हाेंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें