फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने वीरवार को विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्य रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भूगोल विभाग के सहायक आचार्य धरम कीर्ति नेगी ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उन्होंने ओजोन संरक्षण के साथ ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाना भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम चंद चौहान ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने में प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। छात्र कल्याण अधिष्ठाता जनक नेगी ने इसे एक निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी बताया और विद्यार्थियों से यह संदेश परिवार व समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें