फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
कुमारसैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया पर्यावर
विज्ञापन
कुमारसैन। बाल विकास परियोजना कुमारसैन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमारसैन डॉ. राजेश काल्टा ने कार्यक्रम में आने पर सभी का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता पर जागरूक किया गया। महिलाओं के लिए प्रेरणादायक वक्तव्य, जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।डॉ. राजेश काल्टा ने महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें