फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारहवीं के अर्थशास्त्र और दसवीं के विद्यार्थियों ने दी वित्तीय साक्षरता की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत शनिवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वित्तीय साक्षरता और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र की परीक्षा दी। रामपुर उपमंडल में 20 और किन्नौर में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। किन्नौर और रामपुर में नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। उड़नदस्ते भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की गणना करने और उत्तर पुस्तिका पर अपने विचरण भरने के लिए दिए गए। परीक्षा में प्रश्न पत्र ए, बी, सी सीरीज में उपलब्ध करवाए गए। बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू हो गई है। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई। कन्या स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि 9 मार्च को बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान और दसवीं कक्षा की 11 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें