फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा में वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरूक

विज्ञापन
डंसा में वन विभाग ने ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने और जंगली जानवरों से बचाव के दिए टिप्स। सं
विज्ञापन
. जंगलों को आग से बचाने और जंगली जानवरों से बचाव के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


. डंसा में वन विभाग के शिविर में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया भाग


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल में वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाए हैं। बुधवार को ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया। वन विभाग की टीम ने डंसा बीट के तहत आने वाले छह गांवों में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में वन विभाग की टीम ने जंगलों में आग की घटनाएं पेश आने पर अपनाए जाने वालीं सावधानियों और वन संपदा को बचाने के बारे में जागरूक किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने महिला मंडल, युवक मंडल, जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। साथ ही वन विभाग ने जंगलों को बचाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की। वन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लोगों को जागरूक करवाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चला रहा है। डंसा बीट के तहत जगूनी, सनेई, कराली, डंसा, शांदल और लालसा गांव में वन विभाग के कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ भोजन की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों का पलायन कर रहे जंगली जानवरों के हमलों से बचने के टिप्स दिए। लाउड स्पीकर के जरिये सड़क से गुजरते समय भी लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर सचेत रहने को कहा। ग्रामीणों को पोस्टर और बैनर के जरिये भी सुरक्षा उपाय सुझाए जा रहे हैं। वन विभाग ने पंचायत क्षेत्र के तहत आने वाली सभी स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि इस अभियान को सिरे चढ़ाने में वन विभाग का सहयोग करें। बुधवार को जगूनी में वन रक्षक सरजीत की अगुआई में वन विभाग की टीम के सदस्यों के साथ महिला मंडल की सदस्यों ने वनों को बचाने की शपथ ली। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान नीता नेगी, लता देवी, रीता नेगी, प्रमिला नेगी, गीता नेगी, रीना नेगी, विद्या नेगी, सपना नेगी, गीता, सत्या देवी, कमलेश नेगी, सुषमा सीमा नेगी और विमला नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें