फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में पीएम मातृ वंदना योजना बारे महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
निरमंड में आयोजित मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। आकांक्षी ब्लॉक निरमंड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र परशुराम मोहल्ला निरमंड में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में गांव की महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में बताया कि इस योजना के तहत गांव की महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सुलोचना गौतम ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र या अनुमोदित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण करवाना होता है। इस योजना का उद्देश्य काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना है। साथ ही गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन पोषण के प्रभाव को कम करना है। इस मौके पर आंगनबाड़ी स्तरीय निगरानी एवं समर्थित समिती (एएलएमएससी) निरमंड की प्रधान पदमा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिलाषा, पूनम, मेखला, ममता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें