लोगों को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व के बारे में दी जानकारी
सहारा वृद्ध आश्रम चौपाल में लगाया जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के सहारा वृद्ध आश्रम में अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण चौपाल ने जागरूकता शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चौपाल अपूर्व राज ने की। शिविर में एसडीएम हेम चंद वर्मा ने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज मानव विकास और सामाजिक न्याय का मूल स्तंभ है। शिविर में वरिष्ठ सुपरवाइजर चिकित्सा विभाग सुरेश लता ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मानव कल्याण समिति के निदेशक केशव राम लोदटा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज गाजटा, सचिव योगराज शर्मा, पंकज, दीक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व आशा वर्कर मौजूद रहीं।