फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन और बचाव का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने शनिवार को सेवा भारती विभाग रामपुर के कार्यकर्ताओं के लिए आपदा जागरूकता एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में कार्यकर्ताओं को आपदा की स्थिति में सजग रहने और स्वयं की सुरक्षा करने के गुर सिखाए गए। उन्हें आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की सहायता करने की भी जानकारी दी गई।एनडीआरएफ के निरीक्षक प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल ने प्रशिक्षण दिया। विभिन्न आपदाओं से निपटने के प्राथमिक उपायों की जानकारी दी। बचाव तकनीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य, सावधानी और सूझबूझ से कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की सावधानियां बताई गईं। आपातकालीन स्थिति में अस्थायी स्ट्रेचर बनाने का तरीका सिखाया गया। घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के उपाय बताए गए। बाढ़ की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी चर्चा हुई। सेवा भारती के प्रांत आपदा प्रमुख मुकेश कुमार शर्मा ने एनडीआरएफ दल का आभार जताया। कहा कि आपदा प्रबंधन का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें