फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तुनन स्कूल में अभिभावकों को टीबी रोग के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुनन में टीबी मुक्त अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम सिंह ने की। उन्होंने अभिभावकों को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी। टीबी के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। कहा कि टीबी का समय पर उपचार बेहद जरूरी है। अभिभावकों ने टीबी मुक्त समाज बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। डॉ. प्रेम सिंह ने सभी अभिभावकों का जागरूकता कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें