फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों को दी रोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल ने शनिवार को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर नियोजन, रोजगारपरक कौशल और प्लेसमेंट सेल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना था। पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर गोपाल दत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सुनियोजित कॅरिअर योजना और कौशल विकास आवश्यक है। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और बदलती व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश चौहान ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया, जिससे उनका ज्ञान, आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता बढ़ती है। कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक महिंदर ने विद्यार्थियों को सेल के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें