चौपाल(रोहड़ू)। सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के निर्देशानुसार अवांछित कुत्तों से घिरे शहर, बच्चे देते हैं कीमत के संबंध में चौपाल में 27 और 28 नवंबर को जागरूकता शिविर लगेगा। स्थानीय प्रशासन शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जानवरों (अवांछित कुत्तों) के आसपास निवारक व्यवहार के बारे में जागरूकता सत्र आयोजित करने के निर्देश पारित किए हैं। इस संदर्भ में चौपाल के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और कर्मचारियों के लिए जानवरों के आसपास निवारक व्यवहार और काटने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। उपमंडल वरिष्ठ पशु अधिकारी डॉ. राजीव मेहता ने कहा कि 27 नवंबर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला और डिग्री कॉलेज चौपाल में और 28 नवंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल और भारत पब्लिक स्कूल चौपाल में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। संवाद