रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर बस अड्डा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शाखा प्रबंधक स्नेह लता ने विद्यार्थियों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के गुर सिखाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, सपनों के संचय सहित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षक राजेंद्र भलूनी, प्रतिभा मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।