आनी (कुल्लू )। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। आंतरिक गुणवत्ता आकलन प्रकोष्ठ, इको क्लब, कॅरियर गाइडेंस सेल और पूर्व छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करना और स्थायी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। एक्शन एंड एसोसिएशन के हिमाचल कंसलटेंट अशोक ठाकुर बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे। अशोक ठाकुर ने क्लाइमेट एंड इकोलॉजिकल जस्टिस विषय पर छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सबकी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने की अपील की। जलवायु परिवर्तन अब केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि एक मानवीय संकट बन चुका है, हमें अपनी आदतों में बदलाव करके, जैसे कि पानी और बिजली का सदुपयोग, पौधरोपण और प्लास्टिक का कम उपयोग करके योगदान देना होगा। उन्होंने छात्रों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर आइक्यूएसी सदस्य प्रो. विनोद, प्रो. अशोक, पूर्व छात्रसंघ सचिव प्रो. निर्मल, पूर्व छात्र संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. सीमा, इको क्लब समन्वयक प्रो. पुष्पा गुलेरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।