फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में महिलाओं ने भांग उखाड़ दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपने भागीदारी करें सुनिश्चित : अभिषेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। थाना ननखड़ी में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता की अगुवाई में थाना ननखड़ी के 7 वार्ड में महिला मंडल, युवक मंडल और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नशा मुक्त अभियान चलाया। प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। अभिषेक मेहता ने कहा कि यह अभियान नशे के विरुद्ध हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का प्रतीक है। कहा कि नशे को मिलजुलकर नष्ट करें। नशा मुक्त समाज और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपने भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस मौके पर थाना प्रभारी ननखड़ी कुलदीप कुमार, उप प्रधान बहादुर सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष लटेरी चनेरी शिवानी, महिला मंडल अध्यक्ष बाइनल आशा मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष शोला रेखा देवी, महिला मंडल अध्यक्ष तनाश कौशल्या देवी और महिला मंडल अध्यक्ष शरण बिना देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें