फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में नशा मुक्त समाज निर्माण की जगाई अलख

विज्ञापन
आनी स्कूल में नशा निवारण को लेकर  छात्रों को जागरूक करते ​वक्ता
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में नशा मुक्त समाज निर्माण की अलख जगाई गई। नशा मुक्त संस्थान कार्यक्रम के सौजन्य से 31 मई से आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्थान के उप प्रधानाचार्य श्यामानंद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ स्लोगन, चित्रकला और भाषण के माध्यम से लोगों को नशे के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशा न करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य विभाग ने छात्र और छात्राओं को स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ खान-पान के बारे में भी जागरूक किया। नशा निवारण समिति के प्रभारी भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रवीन मेहता ने विद्यार्थियों को नशे और नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए योग प्राणायाम और अध्यात्म को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय ठाकुर ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिक्षक गोविंद ठाकुर ने योग और प्राणायाम पर छात्रों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी रेखा ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य अमर चौहान ने सभी शिक्षकों सहित विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। अभियान में विभिन्न प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रवक्ता डोला राम, प्रवक्ता नरेश ठाकुर,प्रवक्ता धर्मेंद्र वर्मा और प्रवक्ता यामिनी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें