फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 200 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज सभागार में तीन दिन तक चली चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

11 से 14 नवंबर तक मंच पर प्रतिभा दिखाएंगे चयनित कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को यादगार बनाने के लिए इस बार स्थानीय और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने की विशेष पहल की जा रही है। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए करीब 200 कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। रामपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय के सभागार में तीन दिनों तक ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी गायन एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लवी मेला समिति की ओर से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑडिशन के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से निर्णायक मंडल के समक्ष प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन करना और स्थानीय लोक संस्कृति एवं संगीत को प्रोत्साहित करना है।अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी, जिनमें पहाड़ी, बॉलीवुड और पंजाबी संगीत सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन प्रस्तावित है। ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को इन सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याएं हर वर्ष लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती हैं। ऐसे में इस बार भी स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से कार्यक्रमों को और अधिक रोचक एवं आकर्षक बनाने की तैयारी है। इससे क्षेत्र की लोक संस्कृति और नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऑडिशन कमेटी की अध्यक्ष एवं जिला भाषा अधिकारी सरोजना ने बताया कि तीन दिन तक चली ऑडिशन प्रक्रिया में 200 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से चयनित कलाकार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें