फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक पर हत्या का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन थाना के तहत सैंज से सुन्नी रोड पर हुई खूनी झड़प
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट के बाद कुमारसैन थाना पुलिस ने कार्रवाई की

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
कुमारसैन में एक युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता संजौली निवासी सौरभ ठाकुर के बयान के पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने परिचित कुमारसैन निवासी राहुल के साथ वाहन संबंधी कार्य के सिलसिले में कहीं गया था। इस बीच दोनों एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में सवार होकर सैंज से सुन्नी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आपसी कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। मामले के आरोपी विक्रांत निवासी गांव शेलग तहसील कुमारसैन और राहुल निवासी गांव लवाण तहसील कुमारसैन को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें