सांगला में बुधवार को आयोजित हुआ किन्नौर फिल्म फेस्टीवल। स्रोत : सोसाइटी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर फिल्म सोसायटी ने बुधवार को पर्यटन स्थल सांगला के आंबेडकर भवन में किन्नौर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया। यह पहला किन्नौर फिल्म फेस्टिवल है, जिसकी शुरुआत बुधवार से हुई। इस फिल्म फेस्टिवल में किन्नौर पर आधारित फिल्मों के साथ-साथ पहाड़ों की पृष्ठभूमि पर बनी कई लघु फिल्में दिखाई गईं। दर्शकों को ऑरेंज केक, फ्लाइंग ट्रंक, स्टोरी ऑफ वूल और बैलेड ऑफ युमदासी जैसी फिल्में दिखाई गईं। फिल्म मेकर आदित्य नेगी ने कहा कि किन्नौर में सिनेमा को लेकर अभी तक कोई विशेष पहचान नहीं रही है, इसलिए इस फेस्टिवल का उद्देश्य स्थानीय कहानियों को सामने लाना है।