फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में एथलेटिक मीट का आयोजन

विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में एथलेटिक मीट के दौरान विजेता छात्राएं मुख्याति​​​थि के साथ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में एथलेटिक मीट का आयोजन किया। एथलेटिक मीट में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद रामपुर बुशहर की अध्यक्ष मुस्कान चारस उपस्थित रहीं। इनके अलावा प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कॉल और मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में पहली कक्षा के लिए हर्डल रेस, 100 मीटर दौड़, रिंग दौड़ और फ्रॉक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरी कक्षा के लिए 100 मीटर दौड़, फ्रॉग जंप, हर्डल रेस, कौन पीकिंग रेस, लॉन्ग जंप का आयोजन किया गया। तीसरी कक्षा के लिए लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर दौड़, हर्डल रेस का आयोजन किया गया। चौथी कक्षा के लिए लॉन्ग जंप, हाई जंप,100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हर्डल, रिंग और कोन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांचवीं कक्षा के लिए लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हडल दौड़ और अन्य रोचक गतिविधियां का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें