फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगाहर चौकी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें गवर्नमेंट कांट्रेक्टर मोहर सिंह मेघटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल छात्रों ने पहाड़ी नाटी, फिल्मी और पंजाबी गीतों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के मुख्यध्यापक रेनू चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्रों ने शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्कूल में अव्वल रहे छात्रों में सरस, हर्षिका, वंशिका, नव्या, शगुन, पलक, पूजा, प्रांची, मन्नत, आदर्श, विकास, अलका, नव्या, स्नेहा, वंशिका, कृष, आयुष और दक्ष इत्यादि को इनाम बांटे। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बगाहर चौकी रीना देवी, उपप्रधान पंकज ठाकुर भी उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें