फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधानसभा अध्यक्ष राहुल सोनी को रामपुर पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा में मंगलवार को युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल सोनी, प्रदेश महासचिव अंकुर शर्मा और शहरी अध्यक्ष भार्गव अग्रवाल को माला और टोपी डालकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी पंचायतों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि संगठन का चुनाव था, इसमें हार जीत मायने नहीं रखती है। इसमें जिसे सबसे अधिक वोट मिले वो अध्यक्ष तो उससे कम वाले को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके लिए सभी युवाओं सदस्यों के आभारी हैं। सभी को मिलकर संगठन की मजबूती और पार्टी की मजबूत पर कार्य करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। रामपुर अस्पताल में ग्रामीणों की सहायता के लिए एक टोल फ्री नंबर लगाया जाएगा, जिससे आपातकालीन समय में लोगों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें