फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाई स्कूल खड़ाहन स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
खड़ाहन स्कूल में पावरग्रिड कंपनी के अ​धिकारी सामग्री भेंट करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हाई स्कूल खड़ाहन को मिली पावरग्रिड से बड़ी सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पावरग्रिड उपक्रम कंपनी ने खडाहन स्कूल को करीब 7 लाख रुपये का सामान भेंट किया है। इसके तहत स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद की किटें, ट्रैक शूट, स्पोर्ट्स शूज और कबड्डी की मेट जोकि लगभग 3.5 लाख की है, प्रदान की गई है। इसके साथ स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और बच्चों के लिए साफ पानी के लिए आरओ दिया गया। स्कूल पुस्तकालय के लिए कुर्सियां टेबल और अलमारियां भी भेंट की गईं। यह सब पावरग्रिड के उपमहाप्रबंधक प्रवीण कुमार के प्रयास से हुआ। वह रामपुर के दुर्गम क्षेत्र देवठी से संबंध रखते हैं और इनकी खुद की शिक्षा भी सरकारी स्कूल से हुई है। वह पावरग्रिड के उपमहाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने सहयोगी राकेश चौहान, बीबी सिंह और ठाकुर दास का आभार व्यक्त किया। स्कूल के मुख्याध्यापक कपिल देव चौहान और पूर्व में रहे मुख्याध्यापक और उनकी पूरी टीम ने कंपनी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें