नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के देवता साहिब बूढ़ा महादेव मंदिर में अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के गर्भगृह में हवन यज्ञ किया गया। बूढ़ा महादेव मंदिर के पुजारी रनू शर्मा ने बताया कि हर साल नवरात्र पर बूढ़ा महादेव के मंदिर में पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर के कारदार कर्मचंद ने बताया कि मंदिर के धार्मिक कार्यों में नित्थर के युवा भाग लेते हैं और सभी के सहयोग से आज तक मंदिर के कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा माता भुवनेश्वरी मंदिर चेबड़ी में दुर्गा अष्टमी पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद