फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अशोक शर्मा अध्यक्ष और देशबंधु शर्मा बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
परशुराम सेवा समिति रामपुर के नव निर्वाचित सदस्य: संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर में परशुराम सेवा समिति का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। परशुराम सेवा समिति रामपुर की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में परशुराम सेवा समिति का गठन किया गया। बैठक में अशोक शर्मा को अध्यक्ष और देशबंधु शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा मोंटी लिहान्टू को महासचिव, हितेश शर्मा को सचिव, विवेक शर्मा को कोषाध्यक्ष और मोहित शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। विनय शर्मा को विशेष सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि समिति धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समिति सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। समिति के सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें