फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की, चीन और अजरबैजान के उत्पादों का बहिष्कार करे सरकार : प्रदीप

विज्ञापन
चीन और अजरबैजान के उत्पादों के बहिष्कार करने एसडीएम रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन
विज्ञापन
आर्यावर्त सोसायटी ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से आवश्यक कदम उठाने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आर्यावर्त सोसायटी रामपुर ने सरकार से तुर्की, चीन और अजरबैजान के उत्पादों काे बहिष्कार करने की मांग उठाई है। मामले को लेकर सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी रामपुर ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में तुर्की, चीन और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। वर्तमान युद्ध परिस्थितियों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। कहा कि तुर्की, चीन और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन दिखाया है। इसी के मद्देनजर सोसायटी ने भारत में तुर्की, चीनी और अजरबैजान के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग रखी। कहा कि यह बहिष्कार न केवल उनके कार्यों के खिलाफ हमारी नाराजगी का प्रतीकात्मक संकेत होगा, बल्कि यह हमारी अपनी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने और समर्थन देने की दिशा में भी एक कदम होगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें