रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ निरीक्षक सुशील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा रही। मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा तीन चरणों में आयोजित की गई। सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर बारहवीं कक्षा के छात्र आर्यन राठौर को मिस्टर फेयरवेल और तनुजा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित गया। इसके अलावा ईशान ठाकुर और दिव्यांशी ढालटा को रनरअप चुना गया। भव्य कीर्ति तेगटा को मिस्टर परसोना और अवंतिका राठौर को मिस परसोना के खिताब से सम्मानित किया गया। फेयरवेल स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के शिक्षक कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, जसप्रीत कौर और ललित नाजटा ने निभाई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।