रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की पूर्व छात्रा वंशिका का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया l वंशिका पुत्री डीपी दुर्गा प्रसाद पढ़ाई के साथ खेलों में भी हमेशा अव्वल रहीं। वंशिका ने इस वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू से 95 प्रतिशत अंक के साथ दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद 11वीं कक्षा के लिए नवोदय में चयन हुआ। वंशिका ने ताइक्वांडो में देहरादून में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया l स्कूल पहुंचने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह, गिरजा, बालकृष्ण वर्मा, नवांग डोलकर, पवन प्रताप और पवन कुमार ने वंशिका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया l डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि वंशिका, रिद्धिका, गार्गी सुहेमा सिंह और सिया इस विद्यालय से नवोदय के लिए चयनित हुई हैं।