आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के छात्र और छात्राएं अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता मुख्यातिथि से ट्राफी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहाली में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के 25 बच्चों ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के बच्चों ने चैस में प्रथम स्थान, बैडमिंटन और कबड्डी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू और विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद अष्टु ने बधाई दी और स्कूल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के एसएमसी प्रधान सीमा मांटा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षकों में लज्जा, रीता, शालू, अरुणा, रोषा, ज्योति, श्वेता, यशोधा, अनुराधा, दीपा, मंजू, सुलोचना, नवनीत, विक्रांत, नवनीत, आशा और कमला मौजूद रहे।