रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला की छात्रा अर्षिता का चयन एक भारत श्रेष्ठ कार्यक्रम के अंतर्गत केरला शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। हिमाचल राज्य से 230 छात्रों का चयन शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राम सरनी ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रा के चयन में शिक्षकों की मेहनत का योगदान है। संवाद