फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अर्चना ने उत्तीर्ण की आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा

विज्ञापन
चिड़गांव की अर्चना डोगरा
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव की डॉ. अर्चना डोगरा ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में उन्होंने पांचवां रैंक हासिल किया है। डॉ. अर्चना डोगरा चिड़गांव तहसील की टिक्करी पंचायत के गुम्मा गांव की रहने वाली है। इससे पूर्व अर्चना हिमाचल पब्लिक सर्विस कमीशन से भी लिखित परीक्षा पास कर चुकी है, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हुआ था । इस बार अर्चना ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। फिर साक्षात्कार टेस्ट पास किया। डॉ. अर्चना डोगरा वर्तमान में केंद्रीय आयुष अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट पटियाला पंजाब में अनुबंध के आधार पर कार्यरत है। अर्चना ने पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला गड़सारी से, दसवीं की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमवाड़ी से उत्तीर्ण की है। बीएएमएस की डिग्री राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला, कांगड़ा से अच्छे रैंक से पास की है। इस उपलब्धि से अर्चना के पिता विपिन डोगरा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें