फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की बैठक 9 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश (शिक्षा) प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की बैठक नौ फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में होगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाईग विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। रामपुर खंड के अध्यक्ष सोहन लाल सोनी ने बताया कि बैठक में प्रयोगशाला कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन होगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और मांगपत्र सौंपा जाएगा। उनसे मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी भी भाग लेगी। रामपुर खंड के सभी प्रयोगशाला कर्मचारी भी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि आगामी रणनीति बनाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें