फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अरसू स्कूल के छात्रों को मिलेगी अतिरिक्त कमरों और स्टेज की सुविधा

विज्ञापन
निरमंड के अरसू स्कूल में जल्द मिलेगी अतिरिक्त कक्षाओं और स्टेज की सुविधा। संवाद
विज्ञापन
. 50 लाख की लागत होगा भवन का निर्माण
विज्ञापन


. भवन निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार कर उप शिक्षा निदेशक कुल्लू को भेजा

. निरमंड प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री से उठाई थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू के लिए जल्द ही अतिरिक्त कमरों और स्टेज का निर्माण होगा। नए भवन के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष निरमंड प्रवास के दौरान यह मांग रखी थी, जो जल्द पूरी होगी। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू क्षेत्र की अरसू, बाड़ी और डीम पंचायत से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। कई दशक पुराने इस स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं और स्टेज के अभाव में विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेज न होने के कारण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बीते माह स्कूल के वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों, स्कूल प्रशासन और एसएमसी ने मंत्री के समक्ष स्कूल की समस्याएं रखीं। उन्होंने मंत्री से स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं और स्टेज के निर्माण की मांग की। इसके बाद मंत्री ने जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन दिया और भवन निर्माण संबंधी सभी औपचारिक्ताएं पूरी करने को कहा। स्कूल में नए भवन के निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार किया गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से दो कमरों, एक स्टेज और चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने भवन निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार कर उप शिक्षा निदेशक कुल्लू को भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शिक्षा विभाग से बजट प्राप्त होगा और स्कूल के विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं की जल्द सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


स्कूल में नए भवन के निर्माण को लेकर 50 लाख का प्राक्कलन तैयार कर उप शिक्षा निदेशक को भेजा है। इस भवन में दो कक्षाओं, स्टेज और चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। बजट की स्वीकृति होते ही कार्य शुरू हो पाएगा। योग ठाकुर, प्रधानाचार्य, अरसू स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें