रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल में जय पीढ़ी माता पंचायत की पुराना जुब्बल संपर्क सड़क, कोट-कायना पंचायत की चीवा से बाड़ी बस्ती संपर्क सड़क और अंटी पंचायत की गोपाल निवास तक संपर्क सड़क की पासिंग की गई। इन पंचायतों के लोगों ने सड़कों की सफल पासिंग पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का धन्यवाद किया है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जय पीढ़ी माता पंचायत की प्रधान ललिता ओक्टा, कोट कायना पंचायत के प्रधान रुपिंद्र धाल्टा और अंटी पंचायत की जनता ने सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जुब्बल के एसडीएम गुरमीत सिंह नेगी, लोक निर्माण जुब्बल के एसडीओ वीरेंद्र राजटा मौजूद रहे।