फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीबीएसई के तहत आनी पाठशाला में पांच शिक्षकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन, प्रबंधन समिति ने सरकार का आभार जताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की सीबीएसई योजना के तहत पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में पांच शिक्षकों ने कार्यभार संभाला है। इनमें तीन अंग्रेजी और दो गणित विषय के शिक्षक शामिल हैं। विद्यालय प्रशासन और प्रबंधन समिति ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार का आभार जताया है। एक गणित शिक्षक की उपस्थिति अभी शेष है। आनी पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा, उपप्रधान राजकुमार और वार्ड सदस्य छविंद्र शर्मा ने हाल ही में पाठशाला का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर और विद्यालय प्रशासन भी उनके साथ थे। यह आभार पीएमश्री आनी में प्राथमिकता के आधार पर विशेष पद स्वीकृत करने और समय पर भरने के लिए था। उन्होंने कहा कि आनी आउटर सिराज में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है। पंचायत भविष्य में संस्थान की सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष बैठक आयोजित करेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने बताया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति से प्रत्येक कक्षा में अध्यापकों की कमी पूरी होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। गणित और अंग्रेजी विषयों में विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर किया जा सकेगा। विद्यालय प्रबंधन समिति ने पाठशाला में स्वीकृत अन्य पदों को भी शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें