रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) रिकांगपिओ में सत्र 2023-24 में 11वीं कक्षा की रिक्त सीटों के लिए आयोजित की जाने वाली लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विद्यालय प्रभारी प्राचार्य योगेश ने बताया कि कक्षा दसवीं कर चुके समस्त पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन टेस्ट 22 जुलाई को होगा।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी जिला किन्नौर का स्थायी निवासी और जिला किन्नौर के सरकारी विद्यालय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं पास कर चुका हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक जून, 2006 से 31 जुलाई 2008 तक होनी चाहिए। बताया कि ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in कर सकते हैं और आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार्य होंगे। संवाद