फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों की भर्ती के लिए 10 दिसंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवी के लिए 19 और चौपाल के लिए 23 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी और चौपाल में आंगनबाड़ी केंद्राें में खाली चल रहे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद के लिए साक्षात्कार होंगे। इसके लिए 10 दिसंबर तक आवेदन जमा जिए जा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों के लिए 10 दिसंबर तक चौपाल स्थित कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए कुपवी उपमंडल में 19 दिसंबर को और चौपाल उपमंडल में 23 दिसंबर को साक्षात्कार सुनिश्चित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आवेदन करने वाले और उसके परिवार कि वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है और उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय के दूरभाष नंबर 01783-260046 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें