संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सीडीपीओ कार्यालय आनी के तहत विभिन्न केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक सादे कागज पर सभी वांछित प्रमाण पत्रों के साथ सीडीपीओ कार्यालय आनी में आवेदन कर सकती हैं। कुल 7 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 17 पद सहायिकाओं के भरे जाने प्रस्तावित हैं।इस संबंध में साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय में 18 और 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद जाबन पंचायत के खोई केंद्र, शिल्ली में खदेहड़, बटाला में बटाला केंद्र, करशैईगाड में बालू, रोपा में थाच, मुहान में कुईंर और कराड़ पंचायत में कोठी केंद्र पर भरे जाने हैं। वहीं, शिल्ली के खदेहड़, कोहिला में नगोट, खणी के शगागी, लझेरी के बगतोरी, खनाग के जांओ, लगौटी के करशाला और कनशैलए बिश्लाधार के डिगेढ़, कुंगश के देउली, मुहान के कुईंर, तलूना के निगान, लफाली के रुहमाली, बुच्छैर के जांओ, कोहिला के रगेहड़, दलाश के रिवाड़ी, डिंगीधार के डडोहल और ढैर केंद्र पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सीडीपीओ कार्यालय आनी ने इस संबंध में विभिन्न शर्तों और नियमों को अधिसूचित किया गया है। ये नियम सरकार की ओर से पूर्व में निर्धारित किए गए हैं और इन्हीं नियमों के तहत भर्ती की जानी है। विभिन्न योग्यताओं और साक्षात्कार के 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी आधार पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का चयन किया जाएगा। सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग का कहना है कि पात्र महिलाएं तय समय के भीतर आवेदन करें और नियम एवं शर्तों का पूर्ण अवलोकन कर आवेदन करें।