फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर एचपीएमसी के केंद्रों में सेब सड़ना सरकार कर नाकामी: राकेश डोगरा

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने कहा कि एचपीएमसी के केंद्रों के बाहर सड़क किनारे बोरियों में सेब सड़ने के मामले में सरकार की नाकामी सामने नजर आई है। आरोप लगाया कि जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू, रामपुर, ठियोग और चौपाल जैसे महत्वपूर्ण सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों पर आज भी एचपीएमसी का सेब सड़ रहा है और मंत्री इसे अनदेखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़े हुए सेबों की बोरियां अब नालों के पास पेयजल योजनाएं दूषित कर रही हैं। सड़ा हुआ सेब अब बीमारी और संक्रमण फैलाएगा। जुब्बल-कोटखाई के कांग्रेस नेता और शिक्षा मंत्री के मंच पर खड़े होकर यह कह रहे हैं कि यदि सेब की बोरियां सड़ रही हैं, तो बागवानों का क्या नुकसान। इन नेताओं ने बागवानों से यह तक कह दिया कि बोरियों की पर्ची को ही चेक समझो। हैरानी इस बात की है कि बागवानों से पिछला एमआईएस के तहत खरीदे सेब का करोड़ों रुपये का भुगतान अभी तक लंबित है। बागवानी मंत्री और शिक्षा मंत्री बागवानी के मुद्दों पर चुप रहने और निष्क्रिय हैं। इस साल जब बागवानों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब शिक्षा मंत्री अपने क्षेत्र से ही गायब रहे। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द इस सड़ रहे सेब का उचित निस्तारण करे और बागवानों को हुए नुकसान के लिए तुरंत कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें