फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागों संधू में सेब सॉर्टिंग, ग्रेडिंग व पैकेजिंग यूनिट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के बागों संधू गांव में सेब सॉर्टिंग, ग्रेडिंग व पैकेजिंग यूनिट का सोमवार को उद्घाटन किया गया। यह यूनिट एचडीएफसी बैंक सीएसआर परिवर्तन की ओर से वित्त पोषित और संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति की ओर से संचालित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत काम करेगी। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक शिमला-2 के क्लस्टर हेड वीरेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। एचडीएफसी बैंक ठियोग शाखा के प्रबंधक किरण वर्मा, पंचायत प्रधान दीपना और उपप्रधान प्रदीप विशिष्ट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीन ग्राम विकास समितियों के सदस्यों, बागों संधू, कथाल और रुनकली गोधन गांव के ग्रामीण, संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें