रेड रिबन क्लब के छात्रों ने एड्स जागरूकता वॉकथॉन का किया आयोजन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह कॉलेज सीमा में रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया। रैली निकालकर लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्यों डॉ. राय सिंह नेगी, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. अश्वनी शर्मा, सहायक प्रोफेसर रसायन विज्ञान, डॉ.रवि, नोडल अफसर किरण शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा डॉ. रघुवीर सिंह, सहायक प्रोफेसर प्राणी शास्त्र, आरआरसी अध्यक्ष कशिश भापटा, उपाध्यक्ष श्रेया, सचिव विनय और संयुक्त सचिव त्रिज्या सहित मौजूद रहे।