फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू मंडी में आढ़तियों की मनमानी पर नकेल कसने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल किसान सभा व किसान संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को एसडीएम रोहड़ू को आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने एपीएमसी एक्ट के नियमों का पालन करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। वहीं सभा ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

किसान सभा के क्षेत्रीय सचिव सुखदेव चौहान और किसान संघर्ष समिति के सचिव वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सब्जी मंडी रोहड़ू में बागवानों से 20 रुपये प्रति पेटी वसूली की जा रही है। 20 रुपये प्रति पेटी वसूल करके आढ़ती एपीएमसी एक्ट 2005 की धज्जियां उड़ा रहे हैं। छोटे आकार के सेब के दामों में तीस प्रतिशत की कटौती की जा रही है। किसान सभा ने प्रशासन और सरकार को 24 जून को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत करवाया था लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि मंडी में दर्जनों आढ़ती ऐसे हैं जिनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। बिना लाइसेंस के सेब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। आढ़ती समय पर बागवानों को पैसे का भुगतान नहीं कर रहे हैं। एपीएमसी की ओर से आढ़तियों से नियमानुसार पचास लाख रुपये की बैंक गारंटी भी नहीं ली जा रही है। जिससे बागवानों का पैसा सुरक्षित नहीं है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने मामले में उचित कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर रामेश्वर दास और राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें