फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटछांट की टहनियां जलाईं तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बगीचों में यदि सेब की काटछांट की टहनियां जलाईं तो खैर नहीं। उद्यान विभाग ने ऐसे बागवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी की चेतावनी दी है। रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब प्रूनिंग का कार्य शुरू हो चुका है। बगीचों में सेब पौधों की काटछांट के बाद बागवान इन टहनियों (लकड़ियों) को जलाते हैं और इससे वायु प्रदूषण होता है। उद्यान विभाग रामपुर ने बागवानों को चेताया है कि यदि प्रूनिंग में कटी टहनियों को जलाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि प्रति वर्ष सेब के बगीचों में सर्दियों के दिनों में सेब पौधों की काटछांट का कार्य किया जाता है। बागवान प्रूनिंग से निकलने वाली टहनियों को जला देते हैं। इससे जहां पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है, वहीं टहनियां जलाने से वायु प्रदूषण होने से खासकर सांस संबंधी रोगियों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इन दिनों ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में बागवान सेब की काटछांट में जुट गए हैं। ऐसे में यदि बागवान काटछांट से निकली टहनियों को जलाएंगे तो वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ सांस संबंधी रोगियों की भी दुश्वारियां भी बढ़ेंगी। वहीं, हाल ही में जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सचिव और कृषि व बागवानी उपनिदेशक को पत्र लिखकर संज्ञान लेने को कहा है। उधर, उद्यान विभाग रामपुर के एसएमएस जगदीश वर्मा ने कहा कि सेब पौधों की प्रूनिंग से निकलने वाली टहनियों को जलाते हुए बागवानों को पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कटिंग से निकलने वाली टहनियों को बागवान किसी एक जगह पर इकट्ठा कर दें, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें