रामपुर में बागवानों के लिए आयोजित शिविर में मौजूद बागवान।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हार्प संस्था के सौजन्य से रामपुर में किन्नौर जिले के बागवानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नाबार्ड, उद्यान विभाग और मंडी समिति के अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में देश की नामी सेब क्रेता कंपनियों, अधिकारियों और किन्नौर के फार्मर्ज प्रोड्यूसर
प्रतिनिधियों समेत प्रगतिशील बागवानों ने हिस्सा लिया। शिविर में बागवानों को सेब की पेकिंग, गुणवत्तायुक्त सेब तैयार करने सहित खरीद फरोख्त से संबंधित जानकारी दी गई। जिले के बागवानों ने सेब बिक्री और विभिन्न सीए स्टोर में पेश आने वाली समस्याओं से मौजूद अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
हिल एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवेलपमेंट प्रमोशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आरएस रतन ने बताया बायरज और किन्नौर के प्रोड्यूसर्ज के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और सेब बागवानों को बिचौलियों से किस तरह से बचा जा सके, के बारे में जागरूक किया गया। फार्मर्ज प्रोड्यूसर कंपनी बरी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया इस तरह खरीदार और क्रेता के मध्य संवाद स्थापित होने से सेब बागवानों को लाभ पहुंचेगा। बागवान अपने उत्पादों को मंडी में कहां बेचें और किस तरह से उत्पाद तैयार किया जाए, के बारे में जानकारी दी गई है।