सांगला (किन्नौर)। एपीएमसी निदेशक शिमला-किन्नौर उमेश नेगी ने वीरवार को सांगला तहसील के बटेसरी गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सिगन खड्ड का दौरा किया। उन्होंने नुकसान आकलन करने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी को अवगत करवाया। इसमें बटसेरी गांव को सिंचाई कुहल, दो पेयजल स्रोत, दो पुल और सिगन खड्ड से लेकर देतकवा तक सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। इस अवसर पर प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, उपप्रधान चंद्रिका नेगी सहित अन्य ग्रामीण पालदेन, बलवीर नेगी, जयचंद, निर्मल सिंह और त्रिलोक सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।