आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी की एनसीसी इकाई के प्रथम और द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने अंतिम वर्ष के कैडेट्स के लिए मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में कैडेट अनुराग मिस्टर फेयरवेल और कैडेट मीनाक्षी मिस फेयरवेल चुना गया। विदाई समारोह कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंतिम वर्ष के कैडेट्स ने अपने तीन साल के अनुभव साझा किए। लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। साथ ही देशसेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कुंवर ने कैडेट्स को आशीर्वाद दिया। संवाद