काजा ( लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई। इससे पांच दिनों से लोगों का संपर्क एक-दूसरे से कट चुका है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्पीति भाजपा मंडल के अध्यक्ष डेमदूल गटूक ने कहा कि स्पीति मंडल इन दिनों पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल बन चुका है। भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों के माध्यम से लोगों को घाटी से बाहर सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बहुत कम मशीनें घाटी के अंदर चल रही हैं। मुख्यालय काजा में लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली नहीं होेने से लोग परेशान हैं और पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।